GeneralNews

२०२३ -हमारा भारत और हम, ज्योतिषी की आँखों से- प्रो. विनय भारद्वाज, ज्योतिषाचार्य।

सिंह राशि – सिंह राशिवाले मजबूत इरादे वाले होते हैं। जो काम करना चाहते हैं, उसी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। 2023 में कभी कभी शनि के विपरीत प्रभाव के कारण समस्यायें जटिल होंगी और आपका धैर्य कमजोर होगा। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिये। शेयर बाजार में यदि आप दिलचस्पी लेते हैं तो सोंच समझकर इस वर्ष पैसा लगाइये। मित्रों से व्यवहार मधुर रखिये। हर चीज को अपने ईगो पर मत लीजिये। धनलाभ की अच्छी संभावना अगस्त से दिसंबर तक है। जीवनसाथी से बेकार की तकरार से बचिये। आप इसवर्ष यह समझ लीजिये कि वो आपसे ज्यादा बुद्धिमान हैं और उनकी ही बातें सही होती है तो घर में सुख बरकरार रहेगा। सूर्य को अवश्य गुड़ मिला जल दीजिये। कल्याण होगा।

सिंह राशिवालों को इस साल अपना व्यवहार बहुत बढ़िया रखना चाहिये। इसी बात पर आपको इस साल सफलता मिलेगी।

कन्या राशि – 2023 आपके लिये सामान्य रहेगा। कभी कभी मन अशांत होगा तो गणपति का समरण अवश्य कीजिये। वैसे भी गणपति नाम स्मरण कन्या राशि वालों का उद्धारक और कल्याणकारी आधार है। जो भी काम आपका होगा, उसमें रुकावटें भी आयेंगी और देर भी होगी, मगर पूरा अवश्य होगा। अनियंत्रित खर्च से बचिये और थोड़ा बहुत शेयर तथा अन्य बिजनेस में भी लगाइये, मगर रिस्क लेकर नहीं। हर काम को धीमे धीमे कीजिये और अपने वचन का पालन कीजिये। झूठ बोलने से आपको नुकसान होगा। झूठ बोलकर कोई उपलब्धि मत पाइये। यह बाद में नुकसान देगा। संबंधों के मामले में तर्क से काम लीजिये। धन आता जाता रहेगा। आपको कभी कभी गाय को हरा चारा देना चाहिये। सहज ढंग से जीवन को लीजिये और फालतू की कल्पनाओं से दूर रहिये तब साल बढ़िया रहेगा।

तुला राशि – 2023 आपके लिये अच्छा है। दिमाग का प्रयोग कर सफलता पायेंगे। नया काम भी शुरु कर सकते हैं। सफलता मिलेगी तो आध्यात्मिकता घटेगी। अतः, सफलता के वावजूद ईश्वर को याद करते रहिये। सुगंधित पदार्थों का प्रयोग अवश्य कीजिएगा। घर में कपूर भी रोज जलाइये। इस वर्ष शत्रुओं और प्रतिद्वंद्वियों से आपको सावधान रहना है। तुला राशि की कुछ महिलाओं में चमकदमक के प्रति अधिक आकर्षण होता है, जो उन्हें नुकसान देता है। प्रेम के मामले में उन्हें कुछ भी गोपनीय नहीं रखना चाहिए। या तो उन्हें अपने गार्जियन को सबकुछ बता देना चाहिए या अपनी पाँच दस सहेलियों को भी बता देना चाहिए। इससे धोखा नहीं होगा।लक्ष्मी की पूजा बहुत फलदायक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। खानेपीने पर ध्यान दीजिए।

वृश्चिक राशि – शनि का प्रभाव आपको  कुछ परेशान करेगा। आपका कोई बड़ा कार्य बड़ी कठिनाई से होगा।गाड़ी  भी तेज मत चलाइये, चोट चपेट की संभावना हो सकती है। किसी से लड़ाई झगडा मत कीजिये और कोर्ट मुकदमें से बचिये। वैसे हनुमानजी की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ आपके लिये रामवाण सिद्ध होगा। किसी को भी दबाने की कोशिश मत कीजिये। हनुमानजी को हमेशा अपने हृदय में रखिये।

प्रो. विनय भारद्वाज
ज्योतिषाचार्य और मानविकी संकायाध्यक्ष,
मगध विश्वविद्यालय, गया

मैंने सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों के 2023 का वार्षिक फल दिया है। अच्छे व्यक्ति की ईश्वर सदा सहायता करते हैं। इसे ध्यान में रखकर अपनी किस्मत का सम्मान करते हुये कर्तव्य पथ पर चलिये। अगले अंक में मैं शेष राशिफल दूँगा।

@bhardwaazastrodevine

https://www.youtube.com/@bhardwaazastrodevine

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button