News

रणजी ट्रॉफी जीत की ओर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश ने पहली पारी में बनाए 536 रन, हासिल की 162 रनों की बढ़त।

जिस शहर ने भारतीय क्रिकेट टीम को पहला कप्तान कर्नल सीके नायडू दिया हो, जिस शहर ने भारत को पहला ओपनर कैप्टन मुश्ताक अली दिया हो, वह शहर अब फिर अपने क्रिकेटरों की सफलता पर जश्न मनाने को तैयार खड़ा है। मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम रणजी ट्राफी के इतिहास में पहली बार खिताब जीतने के मुहाने पर खड़ी है। इस जोरदार प्रदर्शन में सबसे खास योगदान इंदौरी खिलाड़ियों का है।

इंदौर के रजत पाटीदार और शुभम शर्मा ने मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शतकीय पारी खेली। जरूरत के वक्त इंदौर के ही सारांश जैन ने निचलेक्रम के बल्लेबाजों को साथ लेकर मप्र को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इंदौर के खिलाड़ियों के अलावा होशंगाबाद के यश दुबे ने भी शतकीय पारी खेली। अब मध्य प्रदेश इतनी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है कि आज फाइनल के अंतिम दिन कोई चमत्कार ही मुंबई को खिताब दिला सकता है, मगर किस्मत भी मप्र के साथ नजर आती है। इंदौर के रजत पाटीदार जब आउट हुए तो गेंद नोबाल निकली और उन्होंने शतक जमाकर मैच का रुख मोड़ दिया। कैच मुंबई के बल्लेबाजों के भी छूटे, लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी और कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। मैच में बारिश से बाधा पड़ रही है और रविवार को खेल नहीं हुआ तो पहली पारी की बढ़त से मध्य प्रदेश की जीत निश्चित है।

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल के चौथे दिन शनिवार को मप्र ने पहली पारी में 536 रन बनाते हुए 162 रनों की अहम बढ़त हासिल की। मुंबई की पहली पारी 374 रनों पर सिमटी थी। पहली पारी में पिछड़ने के बाद मुंबई ने दूसरी पारी में किला लड़ाने का प्रयास करते हुए तेजी से रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने 22 ओवर में दो विकेट पर 113 रन बना लिये थे। वह अभी भी 49 रन पीछे है।

इंदौर के विजय क्लब में जब रजत पाटीदार क्रिकेट का ककहरा सीखने आए थे तो उम्र बहुत कम थी। यहां कोच राम अत्रे ने उन्हें प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया। इसके बाद पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया ने रजत की तकनीक सुधारने के लिए मेहनत की। रजत ने आइपीएल में इस साल रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जोरदार प्रदर्शन किया था। मप्र के लिए भी फाइनल में 122 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

इस खबर को हमारे स्टाफ द्वारा संपादित नहीं किया गया है और इसे दुनिया भर में हो रही घटनाओं के बारे में उपयोगकर्ताओं को अपडेट रखने के लिए पोस्ट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button