भिंड मंगलवार ०९ अगस्त २०२२
घर-घर तिरंगा अभियान में भिंड के स्कूली बच्चों ने ने निभाई भागीदारी


भिंड जिले के गांवों में स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित कर उन्हें तिरंगा झंडा बांट कर मुंह मीठा कराया गया ये यात्रा का नेतृत्व लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई Inbook कैफ़े औऱ Inbook फॉउंडेशन के “श्री संजीव जैन” ने किया ।



वहीं दूसरी ओर कई वयस्क फ्लैग मार्च में हिस्सा लेते देखे गए “
भिंड में जिला प्रशासन के आव्हान पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ये यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के तारत्मय में निकाली गई। । यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति के गीत गाए और भारत माता की जयकारे के नारे लगाए।
कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडीःभिंड। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा रविवार 14th August 2022 को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लगभग 50 विद्यालयों ने भाग लिया। तिरंगा रैली को कलेक्टर डा सतीश कुमार एस ने हरिझंडी दिखाकर रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में विद्यालयों के लगभग दो हजार छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वारा बेटी बचाओ चौराहे से परेड चौराहा गोल मार्केट बजरिया होते हुए निकाली गई। इस रैली का समापन किला रोड पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास हुआ।



जैन समाज के लोगों ने नगर के मुख्य मार्गों पर धूमधाम से रैली निकाली। रैली के दौरान लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया।

